सुलतानपुर।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुड़वार के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर कार्यसमिति की बैठक कम्पोजिट विद्यालय कुड़वार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष महताब खान को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में महताब खान के नाम की घोषणा की, जिसका उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने समर्थन करते हुए स्वागत किया।नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष महताब खान ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। यदि किसी शिक्षक को कोई समस्या होती है तो वह सीधे संपर्क कर सकता है,समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।बैठक में मनोज मौर्या, धनंजय कुमार, सुनील कनौजिया, फूलचंद, लोकेश सिंह, देशराज, प्रीति शर्मा, श्वेता सिंह, आराधना यादव, इसरार अहमद, उमेश सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
Sultanpur News : महताब खान बने प्राथमिक शिक्षक संघ कुड़वार के कार्यवाहक अध्यक्ष
Editor
0
Post a Comment