बिन्दकी/ फतेहपुर। बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति पश्चात इण्टरमीडिएट की छात्रा कु० आस्था अग्निहोत्री नि० ग्रा० हरीपुर, ब्लॉक भीतरगांव, तह० नरवल, जि० कानपुर नगर अपने मौसा-मौसी ( सात्विक शुक्ला व नीता शुक्ला ) नि० मध्य बाजार, नजाही, कस्बा बिन्दकी, जि० फतेहपुर के घर दोआबा की धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक पवित्र भूमि जनपद फतेहपुर के पर्यटक स्थल दर्शनार्थ हेतु आयी। 'सर्व समाज विकास समिति उ०प्र०' के ''लेखा निरीक्षक'' ( सत्विक शुक्ला ) व समिति के पदाधिकारियों व उनकी कार्यशैली की प्रेरणा से प्रेरित होकर कु०आस्था अग्निहोत्री ने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चार फलदार वृक्ष ( दो अमरुद व दो नींबू ) के वृक्षों का वृक्षारोंपण " शहीद स्थल बावन इमली " प्रांगण में किया। उक्त वृक्षारोंपण के कार्यक्रम दौरान सर्व समाज विकास समिति उ० प्र० के लेखा निरीक्षक सात्विक शुक्ला के पुत्र छात्र शार्विल शुक्ला ( छोटे बच्चे ) ने भी काफी उत्साह पूर्वक पौधों को पकड़कर सहारा देकर, मिट्टी व पानी डालकर सहयोग करते हुए प्रथम बार वृक्षारोंपण कर अपनी सहभागिता की और एक अच्छी सोच को जन्म देते हुए मिशाल पेश की। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लगाये हुए वृक्षों की देखभाल की समुचित जिम्मेंदारी का दायित्व उठाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण का सन्देश देते हुए धरा को हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त रखने हेतु पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। समिति के पदाधिकारियों ने दोनों के योगदान को सराहतन हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान किया। कु० आस्था अग्निहोत्री व शार्विल शुक्ला के माता-पिता ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने व लोगों को कराने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही साथ उक्त खास अवसरों, महापुरुषों की जयंती व प्रमुख दिवसों के अवसरों पर वृक्षारोंपण कर मनायें जाने की बात कही। समिति के पदाधिकारियों ने भी भारत सरकार की पर्यावरण संरक्षण हेतु संचालित महत्वपूर्ण योजना "एक पेड़ माँ के नाम" व "एक पेड़ शहीदों के नाम" के तहत आने वाले प्रमुख दिवसों विश्व वन दिवस, विश्व जल दिवस, विश्व मौसम विज्ञान दिवस, शहीद दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोंपण करने का संकल्प लिया व सभी संभ्रांत नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने व अपने सम्बन्धियों व ईष्ट-मित्रों को जागरुक करते हुए लोगों को वृक्षारोंपण हेतु प्रेरित करने की अपील की। उपस्थित सभी लोगों ने जनपद फतेहपुर की धार्मिक, सांस्कृतिक,ऐतिहासिक धरोहर,पवित्र पूज्यनीय नदियों गंगा व यमुना के मध्य स्थित दोआबा की महर्षि भृगु तपो भूमि, पद्मश्री अलंकृत राष्ट्रकवि स्व० पं० सोहन लाल द्विवेदी जी की जन्म स्थली व स्वाधीनता संग्राम सेनानी अमर शहीद ठा० दरियाँव जोधा सिंह अटैया व उनके सच्चे सहयोगी महा प्रतापी वीर बलिदानी शहीद साथियों ( शहीद स्थल बावन इमली ) की कर्मभूमि, समाधि स्थल की पवित्र पावन रज भूमि को नमन किया।इस मोके पर प्रमुख रुप से छात्रा आस्था अग्निहोत्री, छात्र शार्विल शुक्ला, नीता शुक्ला, सर्व समाज विकास समिति उ०प्र० पदाधिकारी गण क्रमशः अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, प्रबन्धक धर्मेन्द्र मिश्र, उप प्रबन्धक हिमाँशू गुप्ता, सचिव अनुराग मिश्रा, लेखा निरीक्षक सात्विक शुक्ला, पूर्वी, खुशी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
रिपोर्टर – श्री राम अग्निहोत्री
Post a Comment