⚡ ब्रेकिंग News

ललितपुर : भारतीय संस्कृति में खेलों का महत्व सर्वोपरि : शरद खैरा


 ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं श्री हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में एथलीटों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। उद्घाटन प्रबंध समिति अध्यक्ष शरद खैरा, उप मंत्री हरदयाल सिंह लोधी, प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री एवं प्रो. अनिल सूर्यवंशी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रबंध समिति अध्यक्ष शरद खैरा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन के साथ नियमित खेल अभ्यास करने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से शतरंज, कबड्डी, धनुर्विद्या जैसे खेलों को विशेष स्थान मिला है। हमें पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि विकसित कर देश का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा करना चाहिए। उप मंत्री हरदयाल सिंह लोधी एड. ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में पढ़ाई जितनी आवश्यक है, उतने ही खेल भी महत्वपूर्ण हैं। खेलों से अनुशासन और संघर्षशीलता विकसित होती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री हरिओम जी ने विद्यार्थियों से अध्ययन के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। क्रीड़ाधिकारी प्रो.अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। 100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में अमन प्रथम, वीरपाल सिंह द्वितीय व सुरेन्द्र तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में साक्षी बुन्देला प्रथम, सपना कुशवाहा द्वितीय व अंगिता तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में अमन प्रथम, आर्यन लोधी द्वितीय व नितिन यादव तृतीय रहे तथा छात्रा वर्ग में बबीता प्रथम, खुशबू द्वितीय व नेहा राजपूत तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में आर्यन लोधी प्रथम, अरविन्द राय द्वितीय व विशाल परिहार तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में बबीता प्रथम, राजा बेटी द्वितीय व अंकिता तृतीय रहीं। इसके अलावा गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो व 800 मीटर दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने सहयोग दिया। समारोह का संचालन डा. दीपक पाठक ने किया तथा अंत में क्रीड़ाधिकारी प्रो. अनिल सूर्यवंशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...