⚡ ब्रेकिंग News

Fatehpur News : सिद्ध पीठ मां ज्वाला मंदिर महोत्सव में उमड़ी भीड़

 


बिन्दकी/ फतेहपुर। कस्बा बिन्दकी के मो० पुरानी बिन्दकी स्थित सिद्ध पीठ माँ ज्वाला देवी मन्दिर प्रांगण में  चल रहे 6 दिवसीय महोत्सव (10-15 मार्च ) में प्रथम दिन होलिका दहन, लोकप्रिय गीत फाग गान व अबीर- गुलाल सहित राधा कृष्ण फूलों की होली का भव्य कार्यक्रम व दूसरे व तीसरे दिन पुरानी परम्परा अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न पूर्ण भव्यता व दिव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव के आगे के कार्यक्रमों में चतुर्थ दिन शुक्रवार को श्याम महोत्सव, पंचम दिन शनिवार को रात्रि जागरण, छठवां अन्तिम दिन रविवार को विशाल भण्डारा का आयोजन होगा।महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को सिद्ध पीठ माँ ज्वाला देवी मन्दिर महोत्सव प्रांगण में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। महोत्सव में खरीददारी हेतु लगी खिलौने, घरेलू व श्रृंगार की दुकानों से महिलाओं ने खरीददारी की व छोटे-छोटे बच्चों ने झूला झूलकर आनन्द प्राप्त किया। महोत्सव में उपस्थित सभी  कमेटी के पदाधिकारियों व श्रृद्धालुओं,भक्तों ने सिद्ध पीठ माँ ज्वाला देवी मन्दिर में  सनातन धर्म की परम्परा अनुसार विधि विधान पूर्वक मन्त्रोच्चारण के साथ हवन, दर्शन-पूजन कर, पुष्प समर्पित कर, आरती उतारकर, भोग- प्रसाद चढ़ाकर, प्रसाद वितरण कर, माथा टेककर, मन्नत माँग कर, कीर्तन गान करते हुए सिद्ध पीठ माँ ज्वाला देवी एवं प्रतिष्ठित विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गयी। सम्पूर्ण मन्दिर परिसर व महोत्सव प्रांगण को फूलों की लड़ियों व विधुत की रंग-बिरंगी झालरों तथा लाइटों से सजाकर, मन्दिर के गर्म ग्रह में विराजमान देवी-देवताओं सिद्ध पीठ देवी माँ ज्वाला जी, श्री शिवलिंग एवं प्रतिष्ठित देवी-देवताओं की श्रृंगार-सज्जा कर पूजन कर, भक्ति संगीत बजाकर, कीर्तन गान कर, संगीत वाद्य यंत्र ढोलक, मन्जीरा, तबला बजाकर पूर्ण भव्यता प्रदान की गयी। उक्त धार्मिक अनुष्ठान के सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रृद्धालुओं व भक्तजनों ने प्रतिष्ठित देवी-देवताओं के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त महोत्सव  कार्यक्रम में सेवाधारियों ने तन, मन, धन से निस्वार्थ सेवा भाव करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। सिद्ध पीठ देवी माँ ज्वाला जी एवं 33 कोटि देवी- देवताओं की जयकारा का उद्घोष हुआ। जिसकी हुँकार पूरे प्रांगण में छा गयी और सम्पूर्ण मन्दिर व महोत्सव प्रांगण सुन्दर, अति मनोहर भक्ति मय रहा। लोगों की मान्यता हैं कि यहाँ सच्चे मन से जो भी श्रृद्धालु आते हैं और दर्शन करते हैं तो प्रतिष्ठित सिद्ध पीठ देवी माँ ज्वाला जी, विराजमान देवी- देवतआओं सहित 33 कोटि देवी-देवता उनका कल्याण करते हुए उनके सारे मनोरथ को पूर्ण करते हैं। इस मौके पर कई हजारों की संख्या में मातायें- बहनें, वृद्ध, पुरुष, छोटे -छोटे बच्चे, संभ्रांत नागरिक सहित श्रृद्धालु एवं भक्त जन उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...