सुल्तानपुर : कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

 


सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा— सरकार की मंशा हर पात्र तक सहायता पहुंचाने की


कूरेभार सुल्तानपुर

कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बुधवार को शासन की ओर से प्राप्त कंबलों का जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और स्वयं लाभार्थियों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम राजस्व विभाग की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसी योजनाएं जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत होती हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी निर्देश दिया कि पात्र व्यक्ति किसी भी स्थिति में लाभ से वंचित न रहे।बताया गया कि कंबल लेने के लिए जरूरतमंद लाभार्थी सुबह करीब 10 बजे से ही ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने लगे थे। राजस्व टीम द्वारा आधार पहचान पत्र के माध्यम से सत्यापन के बाद शाम करीब 4 बजे से कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इस दौरान कुल लगभग 150 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम में तहसीलदार के साथ आधा दर्जन से अधिक राजस्वकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कूरेभार श्रीकांत तिवारी, एडीओ पंचायत प्रकाश कुमार मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजमणि मौर्य, संदीप पांडेय, सुरेश कसौधन, अंजनी पांडेय, विजय पांडेय, नितीश अग्रहरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। जरूरतमंदों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल उनके लिए बड़ी सहायता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक व्यवस्था की भी सराहना की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...