⚡ ब्रेकिंग News

ढेसरूआ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिन्दू सम्मेलन



 कूरेभार सुल्तानपुर


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार दोपहर न्याय पंचायत ढेसरूआ के ग्रामसभा मुजेश में एक हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। संघ परिवार द्वारा आयोजित इस न्याय पंचायत स्तरीय सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को सशक्त बनाना था।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह श्री अम्बिका जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता थे। उन्होंने अपने संबोधन में संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री अम्बिका जी ने संघ द्वारा प्रतिपादित पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्यबोध—पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि इन परिवर्तनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।सम्मेलन की अध्यक्षता बब्बन प्रसाद पाण्डेय ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ का कार्य केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को राष्ट्रहित में जोड़ना इसका मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन गौरव मौर्य ने सुव्यवस्थित ढंग से किया।इस अवसर पर प्रिंस सिंह, आकाश मोदनवाल, धर्मेंद्र बहादुर प्रिंस, नवनीत सिंह, रूपेश सिंह, दान बहादुर तिवारी, सुभाष वर्मा, राजेश पांडे, कौशल किशोर पाण्डेय, अशोक पांडे, देवराज पासी और रामभवन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि ऐसे सम्मेलन समाज में जागरूकता बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...