NTI TV सुल्रतानपुर बंधुआ कला स्थित कबीर आश्रम में शनिवार, 4 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय कोरी समाज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले भर से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना रहा।
बैठक में सर्वसम्मति से रामसागर कोरी को अखिल भारतीय कोरी समाज संगठन का नया जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। सभी ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नई जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। बुधीराम कोरी को जिला महासचिव, अनिल कोरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुरारी कोरी को कोषाध्यक्ष तथा सत्यम कोरी को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। मीडिया व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए दिनेश कोरी को वरिष्ठ मीडिया प्रभारी और अनिल कोरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
संगठन के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जगराम कोरी, त्रिभुवन कोरी, सुरेश कोरी, हरिकेश कोरी और साहब दयाल कोरी को प्रचार मंत्री के रूप में सौंपी गई। वहीं मनोज कोरी को उपाध्यक्ष, आर.डी. कोरी और राम सुमिरन कोरी को संरक्षक, रामसुख कोरी को जिला प्रभारी तथा सुखी कोरी को जिला संयोजक (जिला समन्वय समिति सदस्य) बनाया गया। राजेंद्र कोरी और आर.के. कोरी को सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय कोरी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि नई टीम समाज के उत्थान, एकता और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
إرسال تعليق