गौरीगंज/अमेठी ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मृत्यु हो गई।
कोतवाली गौरीगंज के काजी पट्टी राम पुर कुड़वा निवासी सगीर अहमद नई दिल्ली में मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करते है। रविवार शाम को गौरीगंज स्टेशन से पद्मावत ट्रेन पर बैठकर दिल्ली जा रहे थे, तभी स्टेशन पर अचानक भीड़ की धक्का मुक्की में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देख ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी जमीला बानो का रो रोकर बुरा हाल है। घटित घटना से क्षेत्र में शौक की लहर फैल गई। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैनुल हसन पीड़ित के घर पहुंच परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
إرسال تعليق